छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
CG: धान खरीदी केन्द्रों में अभी भी 132462 क्विंटल धान का स्टॉक फंसा हुआ – Jagaruk Nation

CG: धान खरीदी केन्द्रों में अभी भी 132462 क्विंटल धान का स्टॉक फंसा हुआ

Chhattisgarh/Dhamtari: सोसायटियों में धान खरीदी के लिए निर्धारित समय से तीन सप्ताह पूर्व सहकारी बैंक कुरुद के अंतर्गत समीपस्थ नौ सोसायटियों में समर्थन मूल्य पर 75% धान की खरीदी हो चुकी है। शुरुआत में टोकन सिस्टम और अब परिवहन व्यवस्था को छोड़कर सबकुछ ठीक चल रहा है। जिससे विपक्ष को कोई मौका नहीं मिल रहा है। किसान भी सरकारी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। जिससे अधिकारी भी चैन की सांस ले रहे हैं। ज्ञात हो कि सहकारी बैंक कुरुद के अंतर्गत सहकारी समिति केंद्र कुरुद, कुहकुहा, गाड़ारिह, मंदरौद, भटगांव, बगौद, चर्रा, कातलबोड़, सिवनीकला में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई थी। जहां 7 जनवरी तक करीब 75% धान की खरीदी हो चुकी है। उक्त नौ सोसायटियों में 535588 क्विंटल धान की सरकारी दर पर खरीदी हो चुकी है।

इसके अलावा 2615.04 करोड़ रुपए का लिंकिंग ऋण वसूला जा चुका है। परिवहन की बात करें तो इसकी गति थोड़ी धीमी है लेकिन कुरूद क्षेत्र की नौ सोसायटियों से अब तक 403126 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। लेकिन विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों में अभी भी 132462 क्विंटल धान का स्टॉक फंसा हुआ है। शाखा प्रबंधक टीके बैस ने बताया कि अब तक 75 प्रतिशत धान की खरीदी बिना किसी बाधा के हो चुकी है, बारदाने और भुगतान की कोई समस्या नहीं है। आवक बढ़ने से कुछ स्थानों पर तौलिया मजदूरों की समस्या आई थी जिसे ठीक कर लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में परिवहन व्यवस्था को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version