Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
Newsछत्तीसगढ़

किसानों का इंतज़ार खत्म हुआ , हो गई धान खरीदी की शुरुआत, बालोद के भांठागांव में मुख्यमंत्री ने किसानों का पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत

अंबिकापुर कलेक्टर ,तिल्दा में मंत्री टंक राम वर्मा ने शुभारंभ किया, सभी जिलों में हुई खरीदी की शुरुआत ,किसान बेचने के तुरंत बाद 10000 तक नकद ले सकते हैं

पहले दिन प्रदेश में 55 हजार मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी ,राज्य के 14567 किसानों ने पहले दिन बेचा धान, 31 जनवरी 2025 तक चलेगी खरीदी

प्रदेश में आज खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ किया। धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज पहले दिन लगभग 55 हजार टन धान की खरीदी हुई है। आज 14562 किसानों ने धान बेंचा है। इसी के साथ धान खरीदी का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य सरकार इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल है। आज दिनांक के लिए कुल 24 हजार 748 टोकन जारी किए गए थे।  अम्बिकापुर : धान खरीदी महाअभियान की हुई शुरुआत, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने जमगला उपार्जन केंद्र में धान बेचने आए किसानों का पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत किया।


राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज तिल्दा विकासखंड के ग्राम सांकरा में विधिवत पूजा अर्चना कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक धान खरीदी का आज प्रदेश में प्रारम्भ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के जीवन में समृद्धि, आत्मनिर्भरता, विकास और खुशहाली के लिये योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्य के सभी 2739 उपार्जन केंद्रों में 14 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक  किसानों से समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button