Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
Featureछत्तीसगढ़

Ramayan Mahotsav : श्रीराम ने माता शबरी को ज्ञान का मार्ग दिखाया

रायपुर (CGVARTA). छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चल रहे रामायण महोत्सव (Ramayan Mahotsav) का आज अंतिम दिन है। इसमें शामिल होने कवि कुमार विश्वास रायगढ़ पहुंचे हैं। कुमार विश्वास ने कहा, जो श्रीराम पूरे विश्व को ज्ञान का मार्ग बताते हैं उन्हें छत्तीसगढ़ में रहने वाली वनवासी माता शबरी ने ज्ञान का मार्ग दिखाया।

Ramayan Mahotsav पर कुमार विश्वास ने कहा, शबरी ने ही उन्हें कहा कि पंपा सरोवर जाएं और सुग्रीव से मिलें। रामकथा के प्रस्तोता तथा प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने यह बात कही। विश्वास राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने रायगढ़ पहुंचे हुए हैं। विश्वास ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य है कि यहां श्रीराम के चरणों की धूलि पड़ी। विश्वास ने कहा कि भगवान राम विश्व मंगल, लोक मंगल और समरस शासन की सबसे बड़ी अवधारणा हैं। 1932 में महात्मा गांधी ने नव जीवन अखबार में रामराज्य और भारत पर अपने विचार लिखे थे। मैं बरसों से छत्तीसगढ़ आ रहा हूं। छत्तीसगढ़ में राम के वनगमनपथ के विकास के संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर बात हो रही है।

Back to top button