CG: 25 जनवरी को (भाजपा कांग्रेस) दोनों दलों के प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी
Chhattisgarh/Elections: बालोद जिले में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो गया। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे। बालोद नगर पालिका के लिए एसडीएम कार्यालय से 3 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। अन्य नगरीय निकाय क्षेत्रों में कितने लोगों ने चुनाव आयोग से नामांकन पत्र खरीदे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। विभाग के अनुसार समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा और कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा चल रही है। शुक्रवार को पार्टी की बैठक में दावेदारों के नाम रखे जाएंगे। दावेदारों के नामों पर चर्चा होगी। इनमें से दोनों राजनीतिक दल अध्यक्ष के लिए एक-एक और पार्षदों के लिए एक-एक नाम तय करेंगे।
संभवत: 25 जनवरी को दोनों दलों के प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। शहरवासियों में उत्सुकता, कौन होगा प्रत्याशी : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस में नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षदों के लिए मंथन चल रहा है। नगरवासी भी यह जानने को उत्सुक हैं कि अध्यक्ष पद के लिए कौन उम्मीदवार होगा और पार्षद पद के लिए कौन। जल्द ही लोगों को पता चल जाएगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर ली है।