राजधानी रायपुर में आज BJP का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित: सीएम करेंगे BJP सम्बोधित
Chhattisgarh/Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शुक्रवार (31/01/2025) भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस सम्मेलन में रायपुर नगर निगम के सभी वार्डों के कार्यकर्ता और प्रत्याशी शामिल होंगे। भाजपा के इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कई मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहेंगे। यह सम्मेलन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में होगा, जहां भाजपा कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में जीत के लिए हुंकार भरेंगे।
पार्टी ने इस बार रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए मीनल चौबे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है और पार्टी की पूरी ताकत इस सम्मेलन के जरिए चुनावी तैयारियों को गति देने में लगी हुई है। भाजपा की इस बैठक का मकसद नगर निगम चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरना और पार्टी को मजबूत करना है। सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर आगामी चुनाव में अपनी जीत के लिए रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।