Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लोग गर्मी व उमस से परेशान, सक्ती रहा सबसे गर्म

जून का पहला पखवाड़ा बीत चुका है और अभी भी लोग गर्मी व उमस से हलाकान है।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू चलने के आसार है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश भी होगी। आने वाले दो दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इन दिनों सुबह से ही तपिश शुरू हो रही है और दोपहर तक इसमें और बढ़ोतरी हो जाती है। दोपहर की धूप चुभने लगी है और दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ने लगा है।

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा व गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 21 तक प्रदेश पहुंचने की उम्मीद
दक्षिण पश्चिम मानसून की रफ्तार बढ़ने लगी है और 18 से 21 जून के बीच इसकी रफ्तार और बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जगदलपुर में 21 जून तक मानसून पहुंच सकता है। वहीं रायपुर में 24 जून तक मानसून पहुंच की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button