Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त होने पर 11 अधिकारी/कर्मचारियों को दी गई विदाई

रायपुर। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त हुए 02 निरीक्षक, 03 उपनिरीक्षक, 03 सहायक उपनिरीक्षक, 02 प्रधान आरक्षक एवं 01 आरक्षक कुल 11 अधिकारी/कर्मचारी को विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक लाईन चन्द्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक सुरेश कुमार क्षत्री, रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक इन्द्रकुमार शर्मा, गोमती प्रसाद पाठक, प्रतिमा श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक लखन सिंह राजपूत, मुखीराम वर्मा, पैश्वनी शुक्ला, प्र.आर. विमल निषाद, राधेश्याम तिवारी एवं आरक्षक लोकनाथ सतपथी शामिल हैं। पुलिस विभाग में 39 वर्षों की सेवा पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button