Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
लाइफ स्टाइल

Turnip : सर्दियों में शलजम को खाने ये 5 फायदे जरूर जान लें

सर्दियों में सीजनल फूड्स को गिना जाता है तो अक्सर लोग शलजम की बात करना भूल जाते हैं। सफेद और बैंगनी रंग की ये खूबसूरत सी सब्जी बाजार में अक्सर देखने को मिल जाती है। लेकिन इसे बहुत कम लोग ही खरीदते दिखते हैं। शलजम में वो सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो हेल्दी रहने के लिए जरूरी है। इसमे मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, कैल्शियम, विटामिन सी, पोटैशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इतने सारे जरूरी न्यूट्रिशन होने के साथ सर्दियों में शलजम को खाने ये 5 फायदे जरूर जान लें।

आंतों की समस्या को सही करता है
फाइबर से भरपूर होने की वजह से शलजम पाचन के लिए अच्छा होता है। इसमे मौजूद तत्व कोलन में होने वाली सूजन और प्रेशर को कम करते हैं। खासतौर पर आंतों की दीवारों पर बने पाउच में होने वाली सूजन के लिए हाई फाइबर फूड अच्छा होता है। इसलिए शलजम को सर्दियों में डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर को लो करता है
साल 2013 में ब्रिटिश जर्नल ऑफ क्लीनिकल फार्माकोलॉजी की स्टडी के मुताबिक शलजम में डाइट्ररी नाइट्रेट होता है। जो ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। पोटैशियम की भरपूर मात्रा सोडियम को बॉडी से बाहर निकालने में मदद करती है। जिससे धमनिया रिलैक्स होती है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को शलजम सर्दियों की डाइट में जरूर रखना चाहिए।

ग्लूकोज लेवल को सही रखता है
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक शलजम के एक्स्ट्रैक्ट में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। जो कि ग्लूकोज लेवल को रेगुलेट करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में भी मदद
अगर आप विंटर में शलजम को डाइट में शामिल करते हैं तो ये वजन घटाने में भी मदद करता है। इसमे हाई फाइबर और लो कैलोरी होती है। जो कि आपके वेट लॉस डाइट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर रहती है।

इम्यूनिटी और खून बढ़ाने में मदद
शलजम आयरन का भी रिच सोर्स है। साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। जो इम्यूनिटी को सही रखते हैं। इसलिए सर्दियों में शलजम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

शलजम खाने के तरीके
शलजम को डाइट में शामिल करने के लिए अचार या फिर सब्जी का विकल्प है। आप चाहे तो आलू की बजाय शलजम को उबालकर इस्तेमाल करें। या फिर सूप बनाकर पिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button