Chhattisgarh/Bhilai: के कृष्णा नगर हड्डी गोदाम में गौ मांस बेचे जाने के तीन दिन बाद सुपेला पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुपेला थाने का घेराव कर चेतावनी दी थी कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आपको बता दें कि 19 जनवरी 2025 को बजरंग दल के लोगों ने कृष्णा नगर हड्डी गोदाम के पास से खुद गौ मांस खरीदकर मामले की सच्चाई उजागर की थी।
इसके बाद बड़ी संख्या में बजरंगियों ने पूरे इलाके में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामला बढ़ता देख सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इस दौरान वहां तीन घरों में गौ मांस मिला। इस दौरान 22 वर्षीय लोकेश सोनी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। उसकी मौसी संतोषी सोनी ने आरोप लगाया था कि लोकेश गौ मांस लेकर गया है। इसके बाद वह बजरंग दल कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से डर गया और फांसी लगा ली। इसके बाद जब बजरंगियां गोमांस बेचने के आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़ी रहीं तो पुलिस दबाव में आ गई।