छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
जिले में अब तक 250.0 मिलीमीटर औसत वर्षा – Jagaruk Nation

जिले में अब तक 250.0 मिलीमीटर औसत वर्षा

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून 2023 से अब तक 250.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 394.5 मिलीमीटर, पिथौरा में 244.1 मिलीमीटर, सरायपाली में 236.6 मिलीमीटर, बागबाहरा विकासखंड में 218.8 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 156.3 मिलीमीटर बसना ब्लॉक में दर्ज की गई।

आज 7 जुलाई को 7.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज पिथौरा तहसील में 12.3 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 12.0 मिलीमीटर, बसना तहसील में 5.5  मिलीमीटर , सरायपाली में 3.8 मिलीमीटर एवं बागबाहरा तहसील में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Exit mobile version