Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
Breaking NewsCm news chhattisgarhNewsTop Newsछत्तीसगढ़

BJP भारतीय संविधान के 75वें वर्ष की उपलक्ष्य में: संविधान गौरव अभियान का आयोजन

Raipur/CG News: भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन की अध्यक्षता में कोर कमेटी, मंत्रिमंडल और मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सभी मंत्री और कोर कमेटी के सदस्य मौजूद हैं। इसके बाद पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पर कार्यशाला हुई। दोपहर में आयोजित कार्यशाला में संविधान गौरव दिवस के आयोजनों की रूपरेखा बनाई गई। भारतीय संविधान के 75वें वर्ष की गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में पार्टी 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान का आयोजन कर रही है। इसके संचालन के लिए राज्य स्तरीय समिति भी बनाई गई है।

भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रचार-प्रसार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को समिति का संयोजक बनाया गया है। विधायक गुरु खुशवंत समिति के सह संयोजक होंगे और नीलकंठ टेकाम, आजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और श्रीमती किरण बघेल को सदस्य बनाया गया है। चंदेल ने बताया कि 11 से 25 जनवरी तक सभी राज्यों की राजधानियों और प्रमुख केन्द्रों में 50 सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इन सेमिनारों को केन्द्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे। इसी प्रकार अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सभी जिला केन्द्रों पर ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ विषय पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और सभी शैक्षणिक संस्थानों में ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ विषय पर प्रश्नोत्तरी, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। युवा मोर्चा अनुसूचित जाति छात्रावासों और महाविद्यालय संपर्क के माध्यम से युवाओं के बीच डॉ. अंबेडकर के योगदान और संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रचार-प्रसार करेगा। श्री चंदेल ने बताया कि अनुसूचित जाति बाहुल्य जिलों में रैलियां और बैठकें आयोजित करने के अलावा 25 जनवरी को सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों के साथ एकत्र होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना और नीति निर्देशक तत्वों का वाचन करेंगे और उस पर संक्षिप्त चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button