छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
CG: नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी को – Jagaruk Nation

CG: नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी को

Chhattisgarh/Raipur: भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार 17 जनवरी को हो सकती है। इसके लिए गुरुवार 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा। यह जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारीख ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े विशेष रूप से आ रहे हैं।

तावड़े के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन व चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजधानी में रहेंगे। जानकारी के मुताबिक नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी को होगा। इसलिए चुनाव की तारीखों की घोषणा भी इसके बाद होगी। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। भाजपा छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक अध्यक्ष मनोनीत करने की तैयारी में है।

Exit mobile version