Cm news chhattisgarhNewsTop Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: BJP महिला मेयर 50% टिकट देने वाली पहली पार्टी बन गई

Chhattisgarh/Raipur: नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने छत्तीसगढ़ के सभी दस नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें रायपुर नगर निगम के लिए मीनल चौबे (महिला सीट), दुर्ग के लिए अलका बाघमार, राजनांदगांव के लिए मधुसूदन यादव, धमतरी के लिए जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर के लिए संजय पांडेय, रायगढ़ के लिए जयवर्धन चौहान, कोरबा के लिए संजू देवी राजपूत, बिलासपुर के लिए पूजा विधानी, अंबिकापुर के लिए मंजूषा भगत और चिरमिरी नगर निगम के लिए राम नरेश राय को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने सभी नगर निगमों के प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है, जिसके कारण देश के सभी नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलेगी। इस बार राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 में से पांच नगर निगमों में महिला प्रत्याशी उतारी गई हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी महिला मेयर उम्मीदवारों को 50 फीसदी टिकट देने वाली पहली पार्टी बन गई है. देखा जाए तो यह रणनीति पूरी तरह महतारी वंदन योजना पर आधारित है, दूसरा बड़ा कारण यह है कि छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है.

छत्तीसगढ़ के इन दस नगर निगमों में भाजपा के महापौर प्रत्याशी घोषित-

  1. रायपुर नगर निगम – मीनल चौबे (महिला सीट)
  2. राजनांदगांव नगर निगम – मधुसूदन यादव
  3. दुर्ग नगर निगम – अलका बाघमार (महिला सीट)
  4. धमतरी नगर निगम-जगदीश रामू रोहरा
  5. रायगढ़ नगर निगम – जयवर्धन चौहान
  6. कोरबा नगर निगम – संजू देवी राजपूत
  7. जगदलपुर नगर निगम – संजय पांडे
  8. बिलासपुर नगर निगम – पूजा विधानी
  9. चिरमिरी नगर निगम – राम नरेश राय
  10. अंबिकापुर नगर निगम – मंजूषा भगत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button