Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
लाइफ स्टाइल

अर्जुन की छाल का कैसे किया जाता है सेवन

अर्जुन की छाल : अर्जुन की छाल एक आयुर्वेदिक औषधीय पौधा है अर्जुन की छाल का उपयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते है , जो अर्जुन की छाल को सर्दी और खांसी जैसे संक्रमणों के लिए फायदेमंद है। अर्जुन की छाल में कई खास पाए जाते है। जो सर्दी खासी से लेकर शरीर के सूजन में भी फायदेमंद होता है ,तो जानिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कैसे करे।

अर्जुन की छाल का उपयोग आप पाउडर के रूप में कर सकते हैं। पाउडर को पीसकर दूध के साथ पीएं। इसका सेवन हमेशा भोजन के बाद करें। इससे फायदा दोगुना हो जाता है।

-अर्जुन की छाल का पानी बनाना बहुत आसान है. इसके लिए अर्जुन की छाल को एक गिलास पानी में रात भर के लिए छोड़ दें. तो सुबह इस पानी को पी लें ये एक आसान तरीका है.

– अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के लिए एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाकर उबालें। अब इसे तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाए। फिर इसे ठंडा होने के बाद पी लें।

– यह आयुर्वेदिक अर्क आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा) को मजबूत करता है। अर्जुन की छाल शरीर में संक्रमण को रोकने का काम करती है। इसके अलावा, यह नुस्खा आपके वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button