छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
तीसरे राउंड में धमतरी और सिहावा में कांग्रेस, कुरुद में भाजपा आगे – Jagaruk Nation

तीसरे राउंड में धमतरी और सिहावा में कांग्रेस, कुरुद में भाजपा आगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है. अब तक के रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही। बीजेपी ने 48 तो वहीं कांग्रेस ने 40 सीटों पर आगे है। धमतरी विधानसभा में तीसरे राउंड तक कांग्रेस से ओमकार साहू 5440 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस से ओमकार साहू को 5840, भाजपा से रंजना साहू को 3217 वोट मिले हैं।

वहीं सिहावा विधानसभा में तीसरे राउंड तक कांग्रेस के अंबिका मरकाम 1828 वोट से आगे चल रही है. यहां अंबिका मरकाम 5248 को वोट, श्रवण मरकाम को 4859 वोट मिले हैं। वहीं कुरुद विधानसभा में तीसरे राउंड तक भाजपा के अजय चंद्राकर 2530 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस से तारिणी चंद्राकर को 4617, भाजपा से अजय चंद्राकर को 5334 वोट मिले हैं।

Exit mobile version