छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने आहार में शामिल करे देशी घी – Jagaruk Nation

बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने आहार में शामिल करे देशी घी

यदि आप वजन बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल के डर से घी से परहेज कर रहे हैं तो आप गलत चुनाव कर रहे हैं। आज हम आपको अपनी डेली डाइट में घी को शामिल करने के फायदे बताने जा रहे हैं। घी को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। उनकी शंकाएं और जानकारी की कमी लोगों को इस खास सुपरफूड के फायदों से दूर रखती है। घी में गुड कोलेस्ट्रॉल यानि जरूरी फैट होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है।

इसमें बड़ी मात्रा में विटामिन ए, डी, ई और के होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके रोजाना सेवन से न तो वजन बढ़ता है और न ही शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर के मुताबिक हाई या लो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए घी बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद करता है।

रोजाना कितना घी खाना चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर ने इस सवाल का जवाब देते हुए अपनी पोस्ट में कहा कि हमारे पास पहले से ही घी की जांची हुई मात्रा है। जब भी हम ‘रोटियां’ खाने की तुलना में ‘दाल’ और ‘चावल’ खाते हैं तो घी अधिक खाते हैं। पूरन पोली बनाते समय हमें और घी की आवश्यकता होती है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जागरूक नेशन पर बने रहे।

 

Exit mobile version