छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
मणिपुर में अब 15 जून तक इंटरनेट सेवा बैन – Jagaruk Nation

मणिपुर में अब 15 जून तक इंटरनेट सेवा बैन

नई दिल्ली। मणिपुर सरकार ने राज्य में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। अब मणिपुर में 15 जून तक इंटरनेट बंद रहेगा। शनिवार रात जारी आदेश में कहा गया कि ब्रॉडबैंड सहित मोबाइल डेटा सेवाएं 15 जून की दोपहर 3 बजे प्रतिबंधित रहेंगी। यह प्रतिबंध 3 मई को लगाया गया था।

आदेश में कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्व फर्जी तस्वीरों, अभद्र भाषा, घृणास्पद वीडियो संदेशों के के जरिए अफवाह फैला सकते हैं। वे बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का उपयोग कर जनता को भड़काने का काम कर सकते हैं। इसके राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ऐसे में सरकार ने यह फैसला किया है।

इससे पहले बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने हिंसा प्रभावित मणिपुर में इंटरनेट सेवाओं को बर्खास्त करने के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था।

Exit mobile version