
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। ब्रह्म सिंह तंवर के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया और तंवर के आप में शामिल होने पर स्वागत किया है।