छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
Jharkhand News: कुएं में कूदकर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने दी जान – Jagaruk Nation

Jharkhand News: कुएं में कूदकर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने दी जान

झारखंड : गुमला जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कुंए में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से घाघरा के डुको पिपरटोली में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दोनों करीब दो-ढाई साल से रिश्ते में थे। परिजन शादी के तैयार नहीं थे और लड़की दो माह की गर्भवती थी। दोनों काफी परेशान चल रहे थे। अंतत दोनों ने आत्महत्या कर ली। वहीं परिवार के लोग इसे हत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बेटी दो माह की गर्भवती थी-मां
घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि रात में खाना के बाद उसके बेटे दूसरे घर में सोने चले जाते हैं। शुक्रवार की रात घर नहीं आने पर रात में उसकी खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चला। वहीं युवती के पिता के मुताबिक उनकी बेटी रात करीब आठ बजे घर से निकली। लड़की की मां का कहना है कि उनकी बेटी दो माह की गर्भवती थी। शनिवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत वाले कुएं में शव होने की जानकारी ग्रामीणों को दी।
दोनों घर छोड़ भाग गए थे
वहीं ग्रामाणों का कहना है कि लड़का-लड़की दोनों ने अपने पढ़ाई छोड़ दी थी। लड़की ने आठवीं तो लड़के ने दसवीं तक पढ़ाई की है। दोनों के बीच दो ढ़ाई साल से प्रेम संबंध में थे। परिजनों ने इसका विरोध किया तो दोनों घर छोड़ भाग गए। हाल ही में वापस गाव लौटे और अपने-अपने घर रहने लगे। लड़का टैक्टर से मजदूरी करता था।

ग्रामीणों से सूचना दी
घटना के बाबत घाघरा थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि कुएं में युवक-युवती का शव है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों बाहर काम करने के लिए गए थे और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है।

Exit mobile version