छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
Jharkhand news : अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं – Jagaruk Nation

Jharkhand news : अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं

रांची : झारखंड में अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि कोहरे के कारण सुबह में ठंड रहेगी. मौसम विभाग ने बताया कि रांची और राज्य के दक्षिणी भागों में यह अपेक्षाकृत कम रहेगा। पिछले कुछ दिनों में कांके में सबसे ठंडा रहेगा। मंगलवार को भी रांची के कांके में न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, रांची के शहरी भागों में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

आसमान साफ रहेगा और खिलेगी धूप

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और ठंड में इजाफा होने की उम्मीद बहुत कम है। दरअसल, देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में मौसम साफ है। हवा का रुख शांत है जिसकी जह से न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की आशंका नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि संताल परगना के सभी जिलों में तापमान ज्यादा है। पाकुड़ में सर्वाधिक 28.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम मजबूत होने की वजह से मौसम स्थिर है। आने वाले दिनों में ढंड में इजाफा हो सकता है।

Exit mobile version