छत्तीसगढ़
गणेश चतुर्थी के दिन स्थानीय अवकाश घोषित, आदेश जारी

अंबिकापुर। प्रदेश में 19 सितम्बर को गणेश जी विराजेंगे। इस बीच कलेक्टर कुंदन कुमार ने सामान्य पुरस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के दिन संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। पूर्व में जारी आदेश अनुसार शेष स्थानीय अवकाश यथावत रहेगी।
बता दें कि इससे पहले कलेक्टर कुंदन कुमार ने सामान्य पुरस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 13 नवम्बर 2023 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) हेतु संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया था। साथ ही 13 नवम्बर 2023 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।