Breaking NewsNewsछत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव 2025: बस्तर संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशियों के नामों की सूचि

Chhattisgarh/Bastar: छत्तीसगढ़ भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए बस्तर संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन महामंत्री पवन सहाय की सहमति से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। बस्तर संभाग संयोजक विक्रम उसेंडी ने नगरीय निकाय चुनाव के तहत सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार कांकेर जिले के चारामा से प्यारेलाल देवांगन, कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से निखिल सिंह राठौर, अंतागढ़ से राधेलाल नाग, पखांजूर से नारायण चंद्र शाह, कोंडागांव जिले के केशकाल से गोपाल बघेल, फरसगांव से प्रशांत पात्रा, सुकमा जिले के दौरानापाल से राधा नायक, दंतेवाड़ा जिले के गीदम से रजनीश सुराना, दंतेवाड़ा जिले के बारसूर से सुभद्रा नेगी और बस्तर से सुनीता नाग/उदबोध रामनाथ को प्रत्याशी बनाया गया है।

इस सूची से पहले भाजपा नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। रायपुर नगर निगम के लिए मीनल चौबे (महिला सीट), दुर्ग के लिए अलका बाघमार (महिला सीट), राजनांदगांव के लिए मधुसूदन यादव, धमतरी के लिए जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर के लिए संजय पांडे, रायगढ़ के लिए जयवर्धन चौहान, कोरबा के लिए संजू देवी राजपूत, बिलासपुर के लिए पूजा विधानी, अंबिकापुर के लिए मंजूषा भगत और चिरमिरी नगर निगम के लिए राम नरेश राय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button