छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
Mp News : प्रदेश की तीन विभूतियां संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित – Jagaruk Nation

Mp News : प्रदेश की तीन विभूतियां संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में प्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने रंगमंच के क्षेत्र में श्री राजीव वर्मा और श्री अनूप जोशी तथा संगीत के क्षेत्र में कलापिनी कोमकली को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत विजेताओं को अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की नगद धनराशि भी प्रदान की गई।

राजीव वर्मा को रंगमंच अभिनय में, अनूप जोशी को संबद्ध नाट्यकला- प्रकाश विन्यास में तथा कलापिनी कोमकली को हिंदुस्तानी गायन संगीत में विशिष्ट योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में वर्ष 2022 और 2023 के लिए कुल 94 विभूतियों को अकादमी पुरस्कार और 7 कलाकारों को अकादमी फेलोशिप प्रदान किए गये।

Exit mobile version