Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
Newsछत्तीसगढ़भारत

Chhattisgarh में 2007 से रह रहे, 3 पाकिस्तानी लोगों को मिली भारत की नागरिकता

Chhattisgarh/Raipur: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने वर्ष 2007 में भारत आए रमी बाई पत्नी स्वर्गीय मुकेश कुमार, बेबी हर्षिता एवं मयंक कुमार पिता स्वर्गीय मुकेश कुमार को नागरिकता प्रमाण पत्र देकर भारतीय नागरिकता प्रदान की। नागरिकता प्रमाण पत्र पाकर उक्त नागरिकों ने कलेक्टर, राज्य शासन एवं भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि पहले यह परिवार पाकिस्तान का नागरिक था। लेकिन वर्ष 2007 में वे भारत आए और वर्तमान में वार्ड 26 सिंधी कॉलोनी दुर्ग में रहते हैं। आज नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने के बाद वे भारत के नागरिक के रूप में जाने जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करीब 18 वर्षों से रह रहे तीन पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता मिल गई है। इन तीनों को अब नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारतीय होने का अधिकार प्रदान कर दिया गया है। कलेक्टर ने प्रमाण पत्र देखने के बाद नागरिकता प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button