Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण, सांसद रेणुका सिंह ने की मुलाकात

रायपुर/दिल्ली। छग से लोकसभा सांसद रेणुका सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया। मुलाकात की जानकारी सांसद रेणुका सिंह ने ट्वीटर पर साझा किया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

उन्होंने भरोसा दिलाया है कि उनका छत्तीसगढ़ प्रवास शीघ्र होगा। इस दौरान राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पंडो जनजाति के लोगों के विषय में विस्तार से चर्चा हुई और उनके उत्थान के लिए नई योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी चर्चाएं हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button