छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
राष्ट्रपति 3 से 7 जुलाई तक करेंगी कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की यात्रा – Jagaruk Nation

राष्ट्रपति 3 से 7 जुलाई तक करेंगी कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की यात्रा

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 3 से 7 जुलाई 2023 तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति, 3 जुलाई 2023 को मुद्देनहल्ली, कर्नाटक में सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह शाम को कर्नाटक, राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी।

4 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति हैदराबाद में अलूरी सीतारामा राजू की 125वीं जन्मशती समारोह की शोभा बढ़ायेंगी और समापन समारोह को संबोधित करेंगी। 5 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। वह कोराडी, नागपुर में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केन्द्र का भी उद्घाटन करेंगी।

6 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति राजभवन, नागपुर में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी। वह राजभवन में महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी।

Exit mobile version