Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी ने पांच गारंटी का किया ऐलान

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करते हुए लोगों को पांच गारंटी दी है और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्हें पूरा करने का वादा भी किया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में हर महिला को 15 सौ रुपए महीने दिए जाएंगे, गैस सिलेंडर एक हजार रुपए में नहीं पांच सो रुपये में मिलेगा, 100 यूनिट बिजली मुफ्त होगी वही 200 यूनिट बिजली की आधी राशि देना होगी, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा और किसानों की कर्ज माफी को जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button