छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
पीएचसी खल्लारी सहित सात केन्द्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र – Jagaruk Nation

पीएचसी खल्लारी सहित सात केन्द्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र

भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय निर्माण भवन नई दिल्ली ने जिले के बागबाहरा विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र (एनक्यूएएस) से सम्मानित किया है। जिले के कुल सात स्वास्थ्य केन्द्रां को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। जिसमें खल्लारी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोमाखान, पटेवा, बिरकोनी, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर सिंघनपुर व कौंसरा शामिल है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी ने 87 प्रतिशत अंक पाकर देश में नाम रोशन किया। इसमें 6 विभागों की बारीकियों से जांच होती है जिसमें एनएचएसआरसी की टीम विभाग के मानक मापदंड अनुरूप सेवाओं का मूल्यांकन भारत सरकार के निर्धारित प्रपत्र अनुसार किया गया। जिसमें ओपीडी, आईपीडी, लैबोरेटरी सर्विसेस, लेबर रूम, नेशनल प्रोग्राम, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन सहित  रोगियों के अधिकार, इनपुट, सहयोगी सेवाएं, क्लीनिकल सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, परिणाम में बांटकर निर्धारित बिंदुओं पर विस्तृत रूप से मूल्यांकन किया। जिसमें समस्त स्टाफ से बारी-बारी उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी लिया गया एवं बिंदुवार दी गई जानकारी एवं रिकॉर्ड को जांच परख कर मूल्यांकन किया गया।

Exit mobile version