छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
शक्ति टीम द्वारा पेस प्रशिक्षण केंद्र के छात्राओं को महिला सुरक्षा एप ’’अभिव्यक्ति’’ की दी गई जानकारी – Jagaruk Nation

शक्ति टीम द्वारा पेस प्रशिक्षण केंद्र के छात्राओं को महिला सुरक्षा एप ’’अभिव्यक्ति’’ की दी गई जानकारी

धमतरी। पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में डीएसपी.(आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.)ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।

अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के बारे में प्रचार-प्रसार एवं उसके इस्तेमाल को लेकर धमतरी पुलिस की शक्ति टीम गोकुलपुर के पेस प्रशिक्षण केंद्र पहुंची, जहाँ के महिलाओं के मौजूदगी में इसके बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप डाउनलोड करना है।

Exit mobile version