
Mungeli/Chhattisgarh News: के मुंगेली जिले में गुरुवार को एक स्टील प्लांट में साइलो गिर गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल है। कुसुम स्मेल्टर लोहे की छड़ बनाने का कारखाना है। कंपनी में करीब 700 श्रमिक काम करते हैं। हादसा चिमनी ढहने से हुआ है. पुलिस के मुताबिक 25 लोग दब गए हैं और 4 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग अभी भी चिमनी के नीचे दबे हुए हैं.
कई श्रमिक घायल हो गए और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार साइलो- बड़ी मात्रा में सामग्री के भंडारण के लिए लोहे से बनी संरचना- ढह गई, जिससे मौके पर मौजूद कुछ श्रमिक इसके नीचे फंस गए। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल श्रमिकों को निकालकर बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के प्रयास किया जा रहा हैं। कलेक्टर मौके पर मौजूद हैं.
मुंगेली के एक स्टील प्लांट की चिमनी गिरने से मजदूरों के मृत्यु की पीड़ादायक खबर प्राप्त हुई है।
— Deepak Baij (@DeepakBaijINC) January 9, 2025
ईश्वर से प्रार्थना है की मृतकों की आत्मा को शांति व उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की क्षमता दें।
साथ ही चिमनी में दबे हुऐ मजदूरों की कुशलता और घायल मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ…