छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
कल तक दिल्ली में रहेगा धुंध के साथ स्मॉग, फिर ठंड का दिखेगा असर – Jagaruk Nation

कल तक दिल्ली में रहेगा धुंध के साथ स्मॉग, फिर ठंड का दिखेगा असर

राजधानी में सोमवार से सुबह-शाम धुंध के साथ स्मॉग छाएगा। इससे धूप भी कम निकलेगी। जिसका असर तापमान में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से ठंड अपना असर दिखाएगी। हालांकि, दो से तीन दिन तक तापमान में गिरावट आने के कोई संकेत नहीं है। इस दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, पहाड़ों से आने वाली हवाओं ने मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। रविवार को लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ।

ऐसे में सफदरजंग हवाई अड्डे में दृश्यता सुबह साढ़े सात बजे 500 मीटर दर्ज की गई। धूप निकलने के बाद धुंध के साथ स्मॉग की चादर हट गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह से ही धूप निकल गई थी। लोगों ने दोपहर में धूप का आनंद लिया।

हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री के साथ 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह बीते 24 घंटे में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। साथ ही, आया नगर व लोदी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह पालम में 12.6 व रिज में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version