छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
IIT कानपुर में छात्रा ने की आत्महत्या – Jagaruk Nation

IIT कानपुर में छात्रा ने की आत्महत्या

झारखंड : आईआईटी कानपुर में छात्रा ने आत्महत्या कर लिया है। कैंपस में झारखंड के दुमका जिले की रहने वाली प्रियंका जायसवाल (29) फंदे पर लटकी मिली है। यह आत्महत्या का तीसरा मामला है। इससे पहले भी दो सुसाइड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। छात्रा के सुसाइड की सूचना पर पुलिस पहुंच चुकी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। प्रियंका जायसवाल केमिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी कर रहीं थीं। प्रियंका ने बीते 29 दिसंबर, 2023 को ही दाखिला लिया था। छात्रा के पिता नरेंद्र जायसवाल सुबह से बेटी को कॉल कर रहे थे, लेकिन प्रियंका का फोन रिसीव नहीं किया। इसकी वजह से नरेंद्र परेशान थे। जब प्रियंका ने कॉल रिसीव नहीं की, तो उन्होंने हॉस्टल मैनेजर रितु पांडेय को कॉल किया। उन्होंने हॉस्टल मैनेजर को बताया कि उनकी बेटी सुबह से फोन नहीं उठा रही है।

आईआईटी प्रशासन की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य छात्रों से भी जानकारी जुटा रही है। आईआईटी प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया है कि छात्रा ने आईआईटी कानपुर में पीएचडी केमिकल इंजीनियरिंग में पिछले महीने 29 दिसंबर 2023 को ज्वाइन किया है। सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि जांच की जा रही है।

 

एक महीने के अंदर तीसरा मामला

पिछले महीने में आईआईटी कानपुर में यह तीसरी आत्महत्या की घटना है। पल्लवी चिलका, जो कि कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात थीं, ने 19 दिसंबर को अपने छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पल्लवी उड़ीसा से आती हैं। वह अगस्त 2023 में यहां आए थे। इसके बाद 10 जनवरी को मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी विकास कुमार मीना ने आत्महत्या कर ली। मीना ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। विकास मीना ने सुसाइड नोट लिखा था. यह सुसाइड नोट किसी ने उनके कमरे से चुरा लिया। पुलिस सुसाइड नोट की तलाश कर रही है।

Exit mobile version