Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
Featureखेल

टी20 विश्व कप : नीदरलैंड पर दोहरी मार, श्रीलंका ने 83 रन से हराया

टी20 विश्व कप : नीदरलैंड पर दोहरी मार, श्रीलंका ने 83 रन से हराया

श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ सोमवार को 83 रनों से टी20 विश्व कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इसी के साथ स्कॉट एडवर्ड्स की टीम का सुपर-8 में पहुंचने का सपना भी टूट गया। ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया है। आज ही बांग्लादेश ने नेपाल को हराकर सुपर-8 में एंट्री की है।
ग्रुप डी की अंक तालिका का हाल
नेपाल को हराकर बांग्लादेश के खाते में छह अंक हो गए हैं। वहीं उनका नेट रनरेट +0.569 हो गया। है। इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। चारों मैचों में जीत के साथ उनके खाते में आठ अंक हैं। उनका नेट रनरेट 0.470 है। नीदरलैंड दो अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: नेपाल और श्रीलंका हैं।

83 रन से श्रीलंका की जीत
सेंट लुसिआ के डैरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 38वें मुकाबले में नीदरलैंड ने टस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 201 रन बनाए। यह उनका टी20 विश्व कप 2024 में सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, इस विश्व कप में उन्होंने सबसे बड़े लक्ष्य के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली। जवाब में नीदरलैंड 16.4 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। इसी के साथ श्रीलंका ने 83 रनों मुकाबला अपने नाम कर लिया।टी20 विश्व कप : नीदरलैंड पर दोहरी मार, श्रीलंका ने 83 रन से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button