छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
चाइनीज पकौड़ी की वो मशहूर वैरायटी जिनका दीवाना है हर कोई – Jagaruk Nation

चाइनीज पकौड़ी की वो मशहूर वैरायटी जिनका दीवाना है हर कोई

जिस प्रकार भारतीय खासकर उत्तर भारतीय भोजन की श्रृंखला में पकौड़ी फेमस है उसी तरह चीनी और कोरियाई भोजन में डंपलिंग फेमस है, इसमें मोमोज से लेकर बाओ तक कई अलग अलग तरह की डिशेज शामिल है। चीनी व्यंजनों में मांस से लेकर सब्जी तक विभिन्न तरह के फिलिंग या भरवान डंपलिंग में भरकर बनाए जाते हैं। अलग अलग फ्लोर और भरवान के साथ बने ये डंपलिंग अपने अलग स्वाद के कारण अलग नाम से जाने जाते हैं। बहुत से लोगो सिर्फ मोमोज के बारे में ही जानते हैं, इसलिए इस लेख में हम आपको मोमोज की कुछ विभिन्न वेरायटी और मोमोज से अलग चीनी डंपलिंग के बारे में बताएंगे।

जॉ-जी
गेहूं के आटे में गोभी और स्कालियन के भरवान के साथ जॉ-जी को बनाया जाता है। खाने में बेहद स्वादिष्ट चीनी फूड्स में इसे परोसा जाता है। यह मोमोज से खाने में बेहद अलग और स्वादिष्ट एवं हेल्दी होता है।

हा-गो
अंडाकार और हाल्फ मून के आकार में इस डंपलिंग को बनाया जाता है। इसके भरवान में झींगा, बांस के अंकुर और सूअर की चर्बी का उपयोग किया जाता है। चाइनीज सॉस और स्टीम की मदद से इस हा-गो को बनाया जाता है।

जिओ लॉन्ग बाओ
इस चाइनीज डंपलिंग को सूप पकौड़ी के रूप में भी जाना जाता है। जिओ लॉन्ग बाओ में सूअर के मांस को भरवान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर इसे पारंपरिक चीनी डिम सम ब्रंच के एक हिस्से के रूप में भी परोसा जाता है।

बाओ जी
बाओ जी में बारबेक्यू किए हुए सूअर के मांस को मैदे की पूड़ी में भरकर स्टीम करके पकाया जाता है। बाओ जी एक लोकप्रिय और प्रसिद्ध डंपलिंग है, जिसे चीनी लोग खाना पसंद करते हैं।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जागरूक नेशन पर बने रहे।

Exit mobile version