छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
नमी हवाओं का असर खत्म, तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान – Jagaruk Nation

नमी हवाओं का असर खत्म, तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान

नमी हवाओं का असर खत्म, तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान

छत्तीसगढ़ में तेज धूप की वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आ रहे नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। इससे तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार है। कई जगहों पर पारा 42 और 43 डिग्री तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं का असर छत्तीसगढ़ में खत्म हो चुका है। इससे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। तेज दूध के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। अभी मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बीते दिनों प्रदेश में एक-दो जगह पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। कटेकल्याण और जगदलपुर में बारिश होने की वजह से तापमान में थोड़ी सी गिरावट आई है। इन जगहों पर भी आज सुबह से तेज धूप निकली हुई है।

Exit mobile version