छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
खून की तरह लाल हुआ इस देश का आसमान, सामने आई तस्वीर – Jagaruk Nation

खून की तरह लाल हुआ इस देश का आसमान, सामने आई तस्वीर

एशिया :  मंगोलिया का आसमान अचानक खूनी हो गया, जिससे लोग हैरान रह गए. आसमान में हरे-नीले रंग की छटाएं दिखना अब भी आम बात है, लेकिन इतना गहरा लाल रंग कम ही देखने को मिलता है। 1 दिसंबर को मंगोलिया का आसमान अचानक लोगों को डराने लगा. उसमें गहरा लाल रंग भरा हुआ था. बिल्कुल खून के रंग जैसा. यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना बताई जा रही है। लाल रंग का ये आसमान इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. मंगोलिया में आसमान लाल क्यों हो गया? आइये विस्तार से बताते हैं.

अंतरिक्ष विषयों में रुचि रखने वालों ने ऑरोरा का नाम तो जरूर सुना होगा। यह वह रंगीन छटा है जो अक्सर रात के समय आसमान में बिखरी हुई दिखाई देती है। अरोरा एक खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी है जो आकाश में दिखाई देती है। यह आमतौर पर रात के समय उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के पास देखा जाता है। वैज्ञानिक लंबे समय से मानते रहे हैं कि जब सौर हवाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराती हैं तो अरोरा बनता है। ऐसी स्थिति में आसमान में हरे-नीले रंग बिखर जाते हैं। कभी-कभी अन्य रंगों के अरोरा भी दिखाई देते हैं। लेकिन मंगोलिया में ऑरोरा का एक अलग ही नजारा देखने को मिला जो इंटरनेट पर वायरल हो गया. तस्वीरें देखो-

मंगोलिया के लाल आसमान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक, लाल अरोरा का निर्माण 27 नवंबर को सूर्य से निकलने वाले सौर तूफान के कारण हुआ है। इन्हें कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) भी कहा जाता है। जब ये सौर हवाएं पृथ्वी के वायुमंडल के करीब पहुंचती हैं तो इनके कण वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन से टकराते हैं। जिससे लाल रंग का अरोरा बनता है। इसे बहुत ही दुर्लभ माना जाता है

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जागरूक नेशन पर बने रहे।

Exit mobile version