छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
आज दमखम दिखाएंगी मेरठ की बेटियां, जानिये किस खेल में लेंगी हिस्सा – Jagaruk Nation

आज दमखम दिखाएंगी मेरठ की बेटियां, जानिये किस खेल में लेंगी हिस्सा

आज दमखम दिखाएंगी मेरठ की बेटियां, जानिये किस खेल में लेंगी हिस्सा

जेवलिन दिवस पर आज अन्नू रानी भाला फेंक इवेंट के पहले राउंड में प्रतिभाग करेंगी। प्रियंका गोस्वामी मैराथन रेस वॉक रिले में हिस्सा लेंगी। दोनों खिलाड़ियों के ऊपर ही मेरठ वासियों की पदक की उम्मीद है।
मेरठ से पेरिस ओलंपिक में तीन महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इनमें पारुल चौधरी अपने दोनों इवेंट 3000 मीटर स्टीपल चेज और 5000 मीटर दौड़ में फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। प्रियंका गोस्वामी भी 20 किमी पैदल चाल में 41वें स्थान पर रही थीं।
आज प्रियंका गोस्वामी एक बार फिर इवेंट में शामिल होंगी। वह सुबह 11 बजे मैरथन रेस वॉक रिले में प्रतिभाग करेंगी। अन्नू रानी जेवलिन थ्रो में पहली बार अपना प्रदर्शन करने उतरेंगी। वह दोपहर 1:55 बजे इवेंट में हिस्सा लेंगी।

जेवलिन दिवस पर करेंगी प्रतिभाग
एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए 7 अगस्त को राष्ट्रीय जेवलिन दिवस के रूप में घोषित किया था। टोक्यो ओलंपिक में पदक प्राप्त करने के बाद से हर वर्ष 7 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है। अन्नू रानी एशियन गेम्स में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता था। वह टोक्यो ओलंपिक में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।

Exit mobile version