Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
छत्तीसगढ़

कोण्डागांव जिले में निरंतर जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा, जानिए पूरी खबर

कोण्डागांव। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर कोंडागांव जिले में निरंतर जारी है। जिले के कोंडागांव विकासखण्ड के भोगाड़ी और लेमड़ी, फरसगांव विकासखण्ड के पाण्डे आठगांव और गट्टी पलना तथा केशकाल विकासखण्ड के चुरेगांव और डुण्डे बेड़मा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम में आगमन होने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था, जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनों को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

उपस्थित ग्रामीणों ने विकसित भारत के निर्माण की शपथ ली। इसके साथ ही ‘यहां धरती कहे पुकार के‘ नृत्य नाटिका के माध्यम से धरती को जैविक कृषि के माध्यम से उर्वरक बनाने का संदेश दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी द्वारा प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ड्रोन तकनीक तथा नैनो उर्वरक के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी ग्रामीणों से साझा की। इस अवसर पर आयोजित क्वीज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अुनविभाग तथा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button