छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
किस चीज की बनी होती है कैप्सूल, क्या इसके है कोई नुकसान – Jagaruk Nation

किस चीज की बनी होती है कैप्सूल, क्या इसके है कोई नुकसान

कैप्सूल  : लोग बीमार होने पर जब डॉक्टर के पास जाते हैं तो उन्हें कई तरह की दवा दी जाती है। इनमें से कुछ दवाओं में से एक है कैप्सूल। जी हाँ कैप्सूल जो दिखने में प्लास्टिक की तरह होता है। बाहर से प्लास्टिक की एक कवर होती है जिसके अंदर दवाई होती है। इसे देखकर कई बार ख्याल आता है कि ये किस चीज की बनी है क्या इसके कोई नुकसान है जानिए कैप्सूल के बारे सबकुछ।

कैप्सूल किसी भी आकार और रंग का हो सकता है। कुछ बहुत छोटे हैं और कुछ बड़े हैं। हर कैप्सूल के अंदर दवा भरी होती है. इन कैप्सूलों में दवा ठोस, पाउडर या तरल रूप में हो सकती है लेकिन दवा कोई भी हो, ऊपर एक पतली परत होती है। अक्सर लोगों को यह नहीं पता होता कि इन कवरों को बनाने में किस सामग्री का उपयोग किया जाता है। इस कवर के लिए किसी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया है। इसके बजाय, जिलेटिन एचपीएमसी जैसे सुरक्षित रसायनों से बनाया जाता है।यह कोटिंग कैप्सूल की वास्तविक सामग्री को बाहरी वातावरण और पेट के एसिड से बचाती है और इसे शरीर में आसानी से घुलनशील बनाती है। ये तत्व शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। यानी कैप्सूल कवर से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है.

यह जिलेटिन मुख्य रूप से जानवरों की हड्डियों और अंगों से प्राप्त किया जाता है और फिर इसे एक विशिष्ट प्रक्रिया के माध्यम से तैयार किया जाता है। जिलेटिन हड्डियों और अंगों को उबालकर प्राप्त किया जाता है। फिर यह प्रक्रिया इसे चमकदार और लचीला बनाती है। हालाँकि, कैप्सूल कवर न केवल जिलेटिन से बनाया जाता है, बल्कि कुछ कैप्सूल कवर सेलूलोज़ से भी बनाया जाता है। ये कैप्सूल शाकाहारी हैं. इसे कोई भी खा सकता है.

Exit mobile version