छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
महिला के साथ बेरहमी से मारपीट, जानें पूरा मामला – Jagaruk Nation

महिला के साथ बेरहमी से मारपीट, जानें पूरा मामला

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में एक वार्ड पार्षद की गुंडई सामने आई है। दबंग वार्ड पार्षद ने घर घुसकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 24 के वार्ड पार्षद ने एक महिला को घर में घुसकर पीटा है। जख्मी महिला को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला की पहचान संगीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के घर के बाहर ढाले गया स्लैब ट्रक के पहिए से टूट गया था। जिसको लेकर महिला ने वार्ड पार्षद पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

इस बात से बौखलाए वार्ड पार्षद रवि ने महिला को घर में घुसकर उसको बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद जख्मी महिला सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला को पीटने के लिए वार्ड पार्षद अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था। महिला ने आरोप लगाए की वार्ड पार्षद लगातार गुंडई करता है।

Exit mobile version