Home
🔍
Search
Add
👤
Profile
झारखंडबिहारभारत

इनामी अपराधी संजय सिंह गिरफ्तार

रांची : बिहार के इनामी अपराधी संजय सिंह को आज रांची में गिरफ्तार कर लिया गया। पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने संजय सिंह के पास से एक राइफल, कारतूस सहित अन्य आर्म्स बरामद किये हैं। शातिर संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स बनाया था। इसी टीम को आज ये कामयाबी मिली है। संजय सिंह पटना में रहकर पूरे राज्य में में वारदात को अंजाम देता था। उसने पांडव गिरोह के नाम से अपराधियों का नेटवर्क तैयार कर रखा था। संजय सिंह की दशहत का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि उसके खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों में 16 से अधिक मामले दर्ज हैं।

इन मामलों में थी पुलिस को तलाश

संजय सिंह को गिरफ्तार करने आये पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वो पटना के धनरुआ, नीमा गांव का रहने वाला है। सालों से वो पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। 27 अप्रैल 2022 को एक ही दिन दो लोगों की गोली मारकर हत्य कर दी गयी थी। संजय सिंह के गिरोह से जुड़े लोगों ने अभिराम शर्मा और दिनेश शर्मा की हत्या दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी गयी थी। इस डबल मर्डर का आरोप संजय सिंह पर लगा था।

पटना ले गयी पुलिस
संजय सिंह के खिलाफ पटना और जहानाबाद सहित अन्य जिलों में 16 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसपर हत्या और अपहरण सहित रंगदारी के आरोप हैं। बता दें कि हाल में दानापुर कोर्ट के अंदर अपराधी छोटे सरकार उर्फ अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। बताया जाता है कि अभिषेक संजय सिंह के लिए ही काम करता था। बिहार पुलिस संजय सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button