छत्तीसगढ़ भारत विश्व खेल मनोरंजन नौकरी लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी व्यापार
मुंगेली स्टील प्लांट में साइलो गिरी: 9 की मौत, 2 दर्जन से अधिक लोग दबे – Jagaruk Nation

मुंगेली स्टील प्लांट में साइलो गिरी: 9 की मौत, 2 दर्जन से अधिक लोग दबे

Mungeli/Chhattisgarh News: के मुंगेली जिले में गुरुवार को एक स्टील प्लांट में साइलो गिर गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल है। कुसुम स्मेल्टर लोहे की छड़ बनाने का कारखाना है। कंपनी में करीब 700 श्रमिक काम करते हैं। हादसा चिमनी ढहने से हुआ है. पुलिस के मुताबिक 25 लोग दब गए हैं और 4 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग अभी भी चिमनी के नीचे दबे हुए हैं.

कई श्रमिक घायल हो गए और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार साइलो- बड़ी मात्रा में सामग्री के भंडारण के लिए लोहे से बनी संरचना- ढह गई, जिससे मौके पर मौजूद कुछ श्रमिक इसके नीचे फंस गए। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल श्रमिकों को निकालकर बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के प्रयास किया जा रहा हैं। कलेक्टर मौके पर मौजूद हैं.

Exit mobile version